खेल

BCCI ने नए टेस्ट कप्तान की तलाश शुरू की, कौन सा खिलाड़ी है सबसे आगे?

jantaserishta.com
17 Jan 2022 10:16 AM IST
BCCI ने नए टेस्ट कप्तान की तलाश शुरू की, कौन सा खिलाड़ी है सबसे आगे?
x

India New Test Captain: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नए टेस्ट कप्तान की तलाश शुरू कर दी है और इसी कड़ी में बोर्ड सचिव जय शाह और सभी सेलेक्टर्स जल्द ही रोहित शर्मा, केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ से बात करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई नया टेस्ट कप्तान चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता है. क्योंकि काम मुश्किल है, इसलिए सेलेक्टर्स पहले सभी पक्षों से बात करना चाहते हैं. विराट कोहली के इस्तीफे के बाद लीडरशिप ग्रुप में रोहित शर्मा, केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ ही हैं.
सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा टेस्ट कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं क्योंकि उनके पास तीनों फॉर्मेट का अनुभव है और वह कप्तान भी रह चुके हैं. साथ ही विराट के डिप्टी के रूप में उन्होंने काम किया है.
वहीं केएल राहुल अभी शुरुआत ही कर रहे हैं, लेकिन अगर सेलेक्टर्स अलग-अलग कप्तान के फॉर्मेट को जारी रखते हैं तो उनका भी नंबर लग सकता है. हालांकि, ये सब सेलेक्टर्स के हाथ में ही होगा कि वह टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप से बात करके क्या फैसला लेते हैं.
आपको बता दें कि विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में 1-2 से सीरीज़ गंवाने के बाद टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दिया. करीब सात साल टेस्ट टीम के कप्तान रहे विराट कोहली कुछ वक्त पहले ही टी-20 और वनडे टीम की कप्तानी गंवा चुके हैं. ऐसे में अब टी-20, वनडे में रोहित शर्मा के हाथ में कमान दी गई है.
नया कप्तान बनने की रेस में रोहित शर्मा, केएल राहुल के अलावा ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन समेत कई नाम चल रहे हैं. सुनील गावस्कर और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों ने ऋषभ पंत पर दांव लगाने का पक्ष रखा है, ताकि टीम को लंबे वक्त तक के लिए कप्तान मिल सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story