खेल

IPL: आईपीएल के लाइव मैच के वीडियो-फोटो पोस्ट करने पर बीसीसीआई ने लगाई पाबंदी!

jantaserishta.com
15 April 2024 2:28 PM IST
IPL: आईपीएल के लाइव मैच के वीडियो-फोटो पोस्ट करने पर बीसीसीआई ने लगाई पाबंदी!
x
काफी बवाल हुआ था।
नई दिल्ली: आईपीएल के मंच पर मैच तो कमाल के होते हैं, लेकिन इसके साथ कई विवाद भी सामने आते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। जब भारत के एक पूर्व बल्लेबाज ने आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए अपनी तस्वीर खींची और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तब काफी बवाल हुआ था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसके तुरंत बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज को बीसीसीआई स्टाफ द्वारा पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया। अब बीसीसीआई ने कमेंटेटर्स, खिलाड़ियों और टीमों पर आईपीएल मैच के दौरान फोटो, वीडियो बनाने या अपलोड न करने का निर्देश दिया है। अगर फिर भी कोई नियमों का उल्लंघन करना है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ खिलाड़ियों ने हाल ही में मैच के दिनों की तस्वीरें शेयर की थी और उन्हें इन पोस्ट को डिलीट का निर्देश दिया गया था। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक आईपीएल टीम ने मैच का लाइव वीडियो स्ट्रीम कर दिया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है और बीसीसीआई ने उस पर 9 लाख का जुर्माना लगाया था। आईपीएल ब्रॉडकास्टर ने मैच टेलीकास्ट राइट्स के लिए बीसीसीआई को हजारों करोड़ रूपए दिए हैं और इसलिए फोटो और वीडियो पर उन्हीं का अधिकार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story