खेल

मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए

jantaserishta.com
6 Nov 2022 3:16 PM IST
मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए केएल राहुल के बाद सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। राहुल ने जहां 35 गेंदों पर 51 रन बनाए, वहीं सूर्या ने 25 गेंदों पर 61 रनों की नाबाद पारी खेली।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। टीम ने दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया है। जिम्बाब्वे ने वेलिंगटन मास्काद्जा और टॉनी मुनयोंगा को मिल्टन शुम्बा और ल्यूक जोंगवे की जगह टीम में शामिल किया।
भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो होने वाला था, लेकिन नीदरलैंड ने एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराकर उलटफेर करते हुए उसे टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया, जिससे भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। हालांकि अभी भी भारत के लिए ये मैच अहम होने वाला है। क्योंकि पाकिस्तान ने अपना आखिरी लीग मैच जीत लिया और वह प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है, ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने के लिए भारत को ये मैच जीतना जरूरी है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story