खेल

अभिषेक और ट्रेविस हेड के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है: हेनरिक क्लासेन

jantaserishta.com
3 April 2026 1:17 PM IST
अभिषेक और ट्रेविस हेड के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है: हेनरिक क्लासेन
x
कोलकाता: आईपीएल 2026 में गुरुवार को इडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मैच में एसआरएच ने 65 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद एसआरएच की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तारीफ की।
हेनरिक क्लासेन ने जियहॉटस्टार पर खास बातचीत में कहा, "अभिषेक और ट्रेविस के बाद बल्लेबाजी करने की यही खूबी है, जब आप अंदर आते हैं और रन रेट पहले से ही 14 या 15 होता है, तो आपको तुरंत स्विंग शुरू करने की जरूरत महसूस नहीं होती। इससे आपको थोड़ा समय मिलता है, बाद में बराबरी कर पाते हैं, बजाय कि पहली गेंद से ही जोर डालें। हमने पिछले कुछ सालों में अपनी गलतियों से सीखा है।"
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जियोहॉटस्टार पर केकेआर और एसआरएच मैच कहा, "जीतना ही मायने रखता है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने आजादी से बल्लेबाजी की, बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाया, और फिर गेंद से दबाव बनाते रहे। बाद में पिच धीमी हो गई, और उनके स्पिनर्स ने इसका बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। कुछ पल ऐसे थे, जैसे एक अच्छी पार्टनरशिप के दौरान रन-आउट, जहां गेम का रुख बदल सकता था। नितीश रेड्डी का रिंकू सिंह को आउट करना टर्निंग पॉइंट था। वहां से, इतने बड़े टोटल का पीछा करना बहुत मुश्किल हो गया।"
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने ऑलराउंडर नितीश रेड्डी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए जियोहॉटस्टार पर कहा, "मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि युवा खिलाड़ी अनुभवी खिलाड़ियों के सामने शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नितीश शानदार रहे हैं और इसके हकदार हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में जब उन्हें नई गेंद से जिम्मेदारी दी गई, तब भी उन्होंने इसे अच्छे से संभाला। मैच में उन्होंने जल्दी एक विकेट लिया, बल्ले से योगदान दिया, और अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। नितीश ने एक ऑलराउंडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया।"
चेतेश्वर पुजारा ने युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी की तारीफ करते हुए कहा, "वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच में वह सबसे अलग दिखे। फिन एलन का विकेट जल्दी गिरने के बाद, उन्होंने पावरप्ले में बिना डरे खेलने का इरादा दिखाया और फील्ड की पाबंदियों का पूरा फायदा उठाया। दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे ने कुछ डॉट गेंद फेंकी, उस समय भी अंगकृष ने मोमेंटम बनाए रखा। आमतौर पर, जब वे साथ में बैटिंग करते हैं तो स्ट्राइक रेट में गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story