
x
Delhi दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें फैंस को जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। आइए, उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर सर्वाधिक आईपीएल शतक दर्ज हैं।
विराट कोहली (8 शतक): इस दिग्गज खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 267 मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 291 छक्कों के साथ 771 चौके लगा चुके हैं।
जोस बटलर (7 शतक): साल 2016 से अब तक इस इंग्लिश क्रिकेटर ने 121 आईपीएल मुकाबले खेले, जिसमें 40 की औसत के साथ 4,120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 185 छक्के और 407 चौके निकले। बटलर ने आईपीएल में 7 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।
क्रिस गेल (6 शतक): वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2009 से 2021 के बीच आईपीएल करियर में 142 मैच खेले, जिसमें 39.72 की औसत के साथ 4,965 रन बनाए। इस दौरान गेल ने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए। गेल ने साल 2013 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के विरुद्ध नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।
केएल राहुल (5 शतक): इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में कुल 145 मैच खेले, जिसमें 46.21 की औसत के साथ 5,222 रन जुटाए। इस दौरान केएल राहुल के बल्ले से 5 शतक और 40 अर्धशतक निकले। उन्होंने आईपीएल करियर में 208 छक्के और 452 चौके लगाए हैं।
शुभमन गिल, शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर (4 शतक): गिल ने 118 मुकाबलों में अब तक 39.44 की औसत के साथ 3,866 रन बनाए हैं। वहीं, शेन वॉटसन ने 145 आईपीएल मुकाबलों में 30.99 की औसत के साथ 3,874 रन बनाए। वॉर्नर ने आईपीएल करियर में 184 मैच खेले, जिनमें 40.52 की औसत के साथ 6,565 रन जुटाए। इन तीनों ही खिलाड़ियों के नाम पर 4-4 शतक दर्ज हैं।
Tagsआईपीएलशतकसर्वाधिक शतकविराट कोहलीजोस बटलरक्रिस गेलकेएल राहुलशुभमन गिलशेन वॉटसनडेविड वॉर्नरआरसीबीआईपीएल रिकॉर्डबल्लेबाजचौके-छक्केजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





