भारत

बल्लेबाजों को 20-30 रन और बनाने चाहिए थे: पंजाब के कोच ब्रेड हैडिन

jantaserishta.com
14 April 2023 5:00 PM IST
बल्लेबाजों को 20-30 रन और बनाने चाहिए थे: पंजाब के कोच ब्रेड हैडिन
x

फाइल फोटो

मोहाली (आईएएनएस)| पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रेड हैडिन ने स्वीकार किया है कि पंजाब टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20-30 रन पीछे रह गयी और कुछ बल्लेबाजों ने क्रीज पर रहते हुए रनों को तेज करने में सक्रिय रोल नहीं निभाया।
पॉवरप्ले की समाप्ति पर पंजाब ने 52/2 रन बना लिए थे लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में 42 रन दिए। लेकिन अंत में सबसे बड़ा अंतर परिणाम है। गुजरात ने आखिरी पांच ओवरों में चार विकेट झटके और पंजाब को 153/8 रन पर रोक दिया। पंजाब के बल्लेबाजों ने 56 डॉट गेंदें खेलीं और उन्हें छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
हैडिन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम बल्लेबाजी में 20-30 रन शार्ट रह गए। अंत में परिणाम में यही सबसे बड़ा अंतर रहा। मुझे लगता है कि पिछले मैच में हैदराबाद ने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन इस बार हमारे बल्लेबाजों की गलती थी जो जमने के बाद थोड़े सक्रिय होते तो 20-30 रन और बना सकते थे।"
युवा ओपनर प्रभसिमरन सिंह की फॉर्म में थोड़ी गिरावट आयी है। वह लगातार दो शून्य बना चुके हैं जबकि उससे पहले राजस्थान के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया था। हैडिन ने विश्वास जताया कि यह युवा बल्लेबाज जल्दी फॉर्म में लौट आएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब की टीम प्रभसिमरन का समर्थन करेगी ताकि वह अपनी फॉर्म में लौट सकें और टीम को ओपनिंग में मजबूत शुरूआत दे सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story