खेल
बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया पर चुटकी लेते हुए मुख्य कोच का शेयर किया VIDEO
Ritisha Jaiswal
2 Aug 2021 8:14 AM GMT

x
सोमवार 2 अगस्त का दिन भारतीय महिला हॉकी टीम के नाम रहा। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम को टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोमवार 2 अगस्त का दिन भारतीय महिला हॉकी टीम के नाम रहा। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम को टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए गुरजीत कौर (Gurjeet Kaur) ने एकमात्र गोल किया, जो अपने आप में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इसी गोल के दम पर भारतीय महिला टीम 1-0 से जीतने में सफल रही है।
बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है और इस तरह महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचा है। इसी उपलब्धि के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को इंटरनेट पर जमकर बधाई मिल रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम को क्रिकेट जगत ने भी बधाई दी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया पर चुटकी लेते हुए उनकी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि भारत को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
वहीं, पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई खास अंदाज में दी है। वसीम जाफर ने शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' के गाने की कुछ लाइनें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "चुटकी कोई काटो न है हम तो होश में, क़दमों को थामो यह है उड़ते जोश में, बादल पे पांव है, या छूटा गांव है, अब तो भई चल पड़ी अपनी यह नाव है।"उधर, वीरेंद्र सहवाग ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "इतनी खुशी शायद किसी जीत पर महसूस हुई होगी।
एकदम शानदार पल। हमारी लड़कियों के लिए पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल खेलने का मौका। गर्व से भर गया हूं। चक दे इंडिया।" एक दूसरे ट्वीट में वीरेंद्र सहवाग ने कंगारू क्रिकेट टीम के कोच का वीडियो शेयर किया है और लिखा, "कभी भी... कभी भी भारतीयों का अनुमान नहीं लगा जा सकता। एक बार फिर, दमदार खेल भावना, महान आत्म-विश्वास और सबसे आगे रहने का रवैया और एक लंबे समय तक याद रखने की जीत।
वहीं, इशांत शर्मा ने लिखा, "क्या शानदार जीत है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची है। एक अद्वितीय और शक्तिशाली मैच, जो हमारे देश की लड़कियों ने खेला। हमें इस पर गर्व है। आगे चलते रहना है, जय हिंद।" वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर ने अपने देश की महिला टीम को शाबासी दी, लेकिन भारतीय महिला टीम को शुभमकामनाएं दी हैं। हरभजन सिंह और तमाम अन्य क्रिकेटरों ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।
Tagsऑस्ट्रेलिया

Ritisha Jaiswal
Next Story