खेल

बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम के.सी.जोंस का निधन

Ritisha Jaiswal
26 Dec 2020 5:07 PM IST
बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम के.सी.जोंस का निधन
x
बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम के.सी. जोंस का शनिवार को यहां 88 साल की उम्र में निधन हो गया वह कई वर्षो से अल्जाइमर से पीड़ित थे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम के.सी. जोंस का शनिवार को यहां 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई वर्षो से अल्जाइमर से पीड़ित थे। सबसे सफल खिलाड़ियों और कोच में से एक जोंस ने सेल्टिक्स के साथ 11 चैम्पियनशिप जीती थीं, जिसमें से आठ एक खिलाड़ी के तौर पर और तीन कोच के तौर पर सेल्टिक्स के महान खिलाड़ी लैरी बर्ड ने एक बयान में कहा, "मैं जितने लोगों से मिला उनमें से के.सी. सबसे शानदार हैं। लोगों को अच्छा महसूस कराने के लिए वह कुछ भी कर सकते थे। उनके साथ खेलना सम्मान की बात है जोंस से पहले नौ नवंबर को सेल्टिक्स के एक और हॉल ऑफ फेम टॉनी हेइनसन का निधन हो गया था। जोंस के निधन से दो दिन पहले ही टीम ने मैच से पहले टॉमी को याद किया था।



Next Story