खेल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम का ऐलान

jantaserishta.com
5 Jun 2025 1:39 PM IST
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम का ऐलान
x
नई दिल्ली: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के साथ बांग्लादेश अपने 2025-2027 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करेगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नजमुल हुसैन शांतो अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के लिए बांग्लादेश के पहले असाइनमेंट में कप्तान बने रहेंगे।
इस 25 वर्षीय बल्ले ने पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अपने नेतृत्व और निरंतरता से सभी को प्रभावित किया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2023-25 में बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर रही।
नजमुल हुसैन बांग्लादेश के लिए अब तक 35 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 1889 रन बनाए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास चोट के कारण पिछली सीरीज से बाहर रहे थे, लेकिन श्रीलंका के विरुद्ध इस अनुभवी खिलाड़ी ने टीम में वापसी की है।
तेज गेंदबाज इबादत हुसैन जून 2023 से कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं, उन्हें इस सीरीज के लिए वापस टीम में जोड़ा गया है। उनके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी टीम में शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने वाले तीन खिलाड़ी इस बार टीम में नहीं चुने गए हैं। इनमें बाएं हाथ के स्पिनर तनवीर इस्लाम, तेज गेंदबाज तनजीम हसन साकिब और सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय हैं। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 17-21 जून के बीच गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरे मैच का आयोजन 25-29 जून के बीच कोलंबो में होगा।
श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, अनामुल हक बिजॉय, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमार दास, महिदुल इस्लाम भुइयां, जैकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, इबादत हुसैन, हसन महमूद, नाहिद राणा, सैयद खालिद अहमद।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story