खेल

भारत के साथ खेलने के लिए बांग्लादेश ने स्थगित किया आयरलैंड दौरा

jantaserishta.com
22 March 2026 10:23 AM IST
भारत के साथ खेलने के लिए बांग्लादेश ने स्थगित किया आयरलैंड दौरा
x
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 में होने वाला आयरलैंड स्थगित कर दिया है। बोर्ड इस अवधि के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, जब भारत के साथ होने वाली सीरीज को 2025 से शिफ्ट कर सितंबर 2026 में किया गया था, उसी समय क्रिकेट आयरलैंड से नई तारीख देने का अनुरोध किया गया था, तब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026 में दौरे को रीशेड्यूल करने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद दोनों बोर्ड आपसी सहमति से सीरीज को टालने पर सहमत हुए।
बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा 2027 में किसी समय आयोजित किया जा सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश पहुंचेगी। वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को होंगे, जबकि टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे।
बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है। सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। टीम के 79 रेटिंग पॉइंट हैं और वह दसवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से आगे है। बांग्लादेश का ध्यान वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफाई करने पर है। विश्व कप में सीधे क्वालिफाई करने के लिए बांग्लादेश को 31 मार्च 2027 तक टॉप-8 में जगह बनानी होगी। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा।
आयरलैंड दौरे के टलने के बाद बांग्लादेश के पास न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज़ के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दौरे का कार्यक्रम है। बांग्लादेश और भारत के रिश्ते पिछले कुछ महीनों में असामान्य रहे हैं। बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 के मैच खेलने के लिए भारत नहीं आई थी और विश्व का बहिष्कार किया था। ऐसे में भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी या नहीं, इस पर फिलहाल निश्चितता के साथ कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अगर भारत का दौरा किसी कारण से टलता है, तो बांग्लादेश के पास क्वालिफिकेशन डेडलाइन से पहले सीमित वनडे मैच ही बचेंगे, जो सीधे विश्व कप में उसकी एंट्री को मुश्किल बना सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story