खेल
टी20 इतिहास में भारत के खिलाफ सिर्फ 1 ही मैच जीत सका बांग्लादेश
jantaserishta.com
23 Sept 2025 9:13 AM IST

x
नई दिल्ली: पाकिस्तान को शिकस्त देने के साथ अपने सुपर-4 अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया के सामने अब बांग्लादेश की चुनौती होगी। एशिया कप 2025 में बुधवार को दोनों देशों के बीच टूर्नामेंट का 16वां मैच खेला जाना है। आइए, जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में किस देश का पलड़ा ज्यादा भारी है।
भारत और बांग्लादेश ने साल 2009 से अब तक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 16 मैच भारत के पक्ष में रहे, जबकि सिर्फ एक ही मुकाबला बांग्लादेश जीत सका। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में जून 2009 से मार्च 2018 तक लगातार 8 मैच जीते। बांग्लादेश ने नवंबर 2019 में भारत के विरुद्ध पहली और इकलौती बार टी20 मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद से भारत ने इस टीम के खिलाफ लगातार 8 टी20 मुकाबले जीते।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक सिर्फ दो ही मैच खेले हैं, जिसमें दोनों मुकाबले टीम इंडिया के ही नाम रहे। 24 फरवरी 2016 को ढाका में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में 83 रन की पारी खेली थी।
इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से आशीष नेहरा ने 23 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए थे। भारत ने 45 रन से मैच अपने नाम किया।
इसके बाद दोनों देश 6 मार्च 2016 को टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में आखिरी बार भिड़े। यह फाइनल मैच था, जिसमें बारिश के चलते 5-5 ओवरों की कटौती की गई। ढाका के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर 120 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 13.5 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Tagsटी20 इतिहास में भारत के खिलाफ सिर्फ 1 ही मैच जीत सका बांग्लादेशटी20 इतिहासभारतबांग्लादेशBangladesh has won only one match against India in T20 history.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





