खेल
जुलाई में महिला लीग शुरू करने की योजना बना रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
jantaserishta.com
1 April 2026 8:55 AM IST

x
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) इस साल जुलाई में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2026 का महिला संस्करण शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को इसकी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की डायरेक्टर और महिला विंग की चेयरपर्सन रुबाबा दौला ने 'आईएएनएस' को दी। हालांकि, भारत के साथ क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने के मामले में स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है।
रुबाबा दौला ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने और भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के बांग्लादेश दौरे के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। ये दौरे पिछले साल बांग्लादेश में मौजूदा हालात के कारण स्थगित कर दिए गए थे।
भारतीय महिला और पुरुषों टीमों के बांग्लादेश दौरे इसलिए टाल दिए गए थे क्योंकि बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार के शासन के दौरान दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध काफी बिगड़कर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।
कुछ महीने पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिया था कि वह अपने 2026 के स्क्वॉड से (एकमात्र) बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दे।
इस फैसले से बांग्लादेश सरकार और जनता खुश नहीं थी, और बीसीबी ने अपने खिलाड़ियों की 'सुरक्षा चिंताओं' का हवाला देते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम के मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में करवाने की मांग की।
बार-बार आकलन करने के बावजूद, आईसीसी ने इस तरह के अनुरोध को खारिज करते हुए कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए किसी भी तरह का सुरक्षा खतरा नहीं है। आखिरकार, बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटाकर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया।
यह मामला आखिरकार सुलझ गया, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की ओर से लगने वाले भारी जुर्माने से बच गया और उसे 2028 में एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी के अधिकार मिल गया।
बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल मुकाबलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया था, लेकिन हाल ही में यह प्रतिबंध में हटा लिया गया है। आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के अनुसार, भारत का बांग्लादेश के साथ एक सीरीज खेलने का कार्यक्रम है, लेकिन फिलहाल इसे रोक दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





