x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Yashasvi Jaiswal 103 Meter Six: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में फैंस का खूब छक्के देखने को मिल रहे हैं. आईपीएल का 15वां सीजन इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब सबसे ज्यादा छक्के लगने वाला सीजन बन गया है. इस सीजन से पहले एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 872 छक्के लगने का रिकॉर्ड था, लेकिन इस बार ये आंकड़ा पार हो गया है और अभी भी मैच बाकी है. रविवार को खेले गए मैचों में राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के एक छक्के ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं.
जायसवाल के लंबे छक्के से गुम हुई गेंद
राजस्थान (RR) और लखनऊ (LSG) के बीच खेले गए मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक ऐसा गगनचुम्बी छक्का लगाया की गेंद वापस मैदान में ही ना आ सकी. राजस्थान की पारी के छठे ओवर में दुशमंता चमीरा गेंदबाजी कर रहे थे. जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस ओवर में अपने बल्ले से गेंद को स्टेडियम के बाहर ही मार दिया. जयसवाल ने टाइमिंग के साथ 103 मीटर का लंबा छक्का जड़ा. गेंद स्टेडियम से बाहर जाने के बाद अंपायर को दूसरी गेंद मंगानी पड़ी जब खेल आगे बड़ा.
यहां देखें ये मॉन्स्टर सिक्स का वीडियो
Yashaswi Jaiswal 103 Metre Six LSG vs RRhttps://t.co/RJXYi3sFTH
— MohiCric (@MohitKu38157375) May 15, 2022
IPL 2022 का सबसे लंबा छक्का
IPL 2022 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के नाम है. लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंद पर आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाया था. लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ खेले गए मैच में 117 मीटर का छक्का लगाया था. मुंबई (Mumbai Indians) के डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald) ने भी इस सीजन में 112 मीटर का छक्का लगाया है.
सीजन 15 में जायसवाल का प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस मैच में 29 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का देखने को मिला. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2022 में अभी तक 6 मैचों में 25.50 की औसत से 153 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल को पहली बार साल 2020 में खेलने का मौका मिला था. यशस्वी ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था. इस सीजन में यशस्वी ने 10 मुकाबलों में 24.90 की औसत से 249 रन बनाए थे.
Next Story