खेल

बजरंग पूनिया धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में, मेडल के बेहद करीब

jantaserishta.com
6 Aug 2021 9:55 AM IST
बजरंग पूनिया धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में, मेडल के बेहद करीब
x

बजरंग पूनिया ने दिखा दिया है कि क्यों वो मेडल के दावेदार हैं. बजरंग पूनिया ने एक ही मूव में विरोधी पहलवान को मात दे दी है. बजरंग पूनिया अब ईरान के मुर्तजा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. बजरंग पूनिया का सेमीफाइनल मुकाबला आज ही खेला जाएगा.

इससे पहले गुरुवार को रवि कुमार दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में रवि दहिया को दूसरी वरीय रूस ओलंपिक समिति के पहलवान जावुर युगुऐव ने 7-4 से मात दी.
फाइनल में हार के साथ ही रवि दहिया का ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. गौरतलब है कि ओलंपिक में सिर्फ अभिनव बिंद्रा ही व्यक्तिगत स्पर्धा में अबतक भारत के लिए गोल्ड जीत पाए हैं. अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह सुनहरी उपलब्धि हासिल की थी. टोक्यो खेलों में भारत का यह पांचवां पदक है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story