खेल

एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, राहुल द्रविड़ हुए कोरोना पॉजिटिव

Subhi
23 Aug 2022 6:01 AM GMT
एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, राहुल द्रविड़ हुए कोरोना पॉजिटिव
x
एशिया कप से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। अब एशिया कप में उनका टीम के साथ जाना मुश्किल है।

एशिया कप से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। अब एशिया कप में उनका टीम के साथ जाना मुश्किल है। यह देखा जाना बाकी है कि द्रविड़ बाकी टीम के साथ कब जुड़ेंगे जो यूएई के लिए रवाना होने वाली है। आपको बता दें कि द्रविड़ टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए थे। उन्हें इस दौरे से आराम दिया गया था। उनकी अनुपस्थिति में वीवीएल लक्ष्मण कोच की भूमिका में जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे।

एशिया कप में एकबार फिर उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपको बता दें कि 27 अगस्त से यूएई में एशिया कप की शुरुआ होने वाली है। हालांकि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। हालांकि अब तक इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

द्रविड़ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर तब सामने आई जब एशिया कप के लिए टीम इंडिया मंगलवार सुबह यूएई के लिए रवाना हुई और टीम के साथ द्रविड़ नहीं थे। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जहां पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हो तो टीम के साथ द्रविड़ जैसे अनुभवी कोच का होना जरूरी होता है जिससे कि खिलाड़ियों के ऊपर के दबाव को कम किया जा सके।


Next Story