खेल

क्रिकेटर के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर लीक, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
16 Jan 2023 5:48 PM IST
क्रिकेटर के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर लीक, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
x
लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का वीडियो और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम खराब फॉर्म के साथ एक विवाद में पड़ गए हैं, क्योंकि उनके कथित निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक ट्विटर पोस्ट में बाबर का कथित रूप से एक लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का वीडियो और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।
बाबर के कथित वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी। उनके कुछ प्रशंसकों ने दावा किया कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए बाबर के खिलाफ एक साजिश है, जबकि अन्य ने कहा कि वीडियो को मॉर्फ किया गया है और स्टार बल्लेबाज के खिलाफ झूठ नहीं फैलाने का आग्रह किया है।
एक यूजर ने लिखा, उसके होठों का कोई मूवमेंट नहीं है जिससे साफ पता चलता है कि वीडियो को किसी ने एडिट किया है लेकिन हम जानते हैं कि वह एक बेहतर इंसान है और इस तरह की शर्मनाक हरकत नहीं करेंगे।
एक अन्य यूजर ने कहा, बाबर आजम की लीक हुई तस्वीर को लेकर क्या बवाल है? साथ ही लोगों को इसे फैलाने से बचना चाहिए, अगर उनमें कोई शालीनता बची है।
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? क्या आपके पास कोई सबूत है?
एक अन्य यूजर ने कहा, यह गलत है। किसी की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी न करें, क्या पता वह वीडियो फर्जी हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story