खेल

बाबर आजम का अर्धशतक, जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर फाइनल में पहुंची पाकिस्तान

SHIDDHANT
23 Nov 2025 10:39 PM IST
बाबर आजम का अर्धशतक, जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर फाइनल में पहुंची पाकिस्तान
x
Rawalpindi रावलपिंडी: पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में जगह बना ली। सीरीज की तीसरी टीम श्रीलंका है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। साहिबजादा फरहान और बाबर आजम की तूफानी अर्धशतकीय पारियों और इनके बीच दूसरे विकेट के लिए बनी 103 रन की मजबूत साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली। वहीं बाबर आजम ने 52 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके लगाते हुए 74 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फखर जमान ने 3 छक्के और 1 चौके की
मदद
से 10 गेंद पर 27 रन की पारी खेली।
जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 2, जबकि रिचर्ड न्गवारा और ब्रैड इवांस ने 1-1 विकेट लिए। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। पूरी टीम 19 ओवर में 126 रन पर आउट हो गई और 69 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। जिम्बाब्वे की तरफ से रेयान बर्ल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन पर पाकिस्तानी गेंदबाजों का कोई प्रभाव नहीं दिखा। रेयान ने 49 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके लगाते हुए नाबाद 67 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट लिए। नसीम शाह, वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला।
उस्मान तारिक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Next Story