खेल

अजिजुल्लाह फजली को एसीबी का चेयरमैन नियुक्त किया

Ritisha Jaiswal
23 Aug 2021 12:32 PM IST
अजिजुल्लाह फजली को एसीबी का चेयरमैन नियुक्त किया
x
अजिजुल्लाह फजली को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का रविवार को चेयरमैन नियुक्त किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अजिजुल्लाह फजली को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का रविवार को चेयरमैन नियुक्त किया गया। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने तथा राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर जाने के बाद एसीबी में फजली की नियुक्ति बड़ा घटनाक्रम है।एसीबी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "पूर्व एसीबी चेयरमैन फजली को बोर्ड का दोबारा कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए एसीबी के नेतृत्व और कार्रवाई की देखरेख करेंगे।"

फजली इससे पहले अतीफ मशाल के पद से इस्तीफा देने के बाद एसीबी के चेयरमैन बने थे। उनका कार्यकाल सितंबर 2018 से जुलाई 2019 तक रहा था। उनके पद से हटने के बाद फरहान यूसुफजई चेयरमैन बने थे।फजली अफगानिस्तान क्रिकेट के साथ करीब दो दशक से जुड़े हुए हैं। वह देश में खेल की स्थापना करने वाले खिलाड़ियों के शुरुआती समूह में शामिल थे। अपना खेल करियर समाप्त होने के बाद, उन्होंने एसीबी के उपाध्यक्ष और सलाहकार के रूप में भी काम किया।


Next Story