खेल
आयुष्मान खुराना बढ़ाएंगे स्पेशल ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों का हौसला
jantaserishta.com
11 May 2023 5:33 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना स्पेशल ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीटों का हौसला बढ़ाएंगे। अभिनेता का कहना है कि वह कई उत्कृष्ट लोगों से मिलने के लिए भाग्यशाली हैं।
उन्होंने कहा: मेरे जीवन में और मेरे काम के माध्यम से, मुझे कई उत्कृष्ट लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला है, जिन्होंने अपने धैर्य और ²ढ़ संकल्प से दुनिया को दिखाया है कि मनुष्य के लिए महानता हासिल करने की क्षमता असीम है। उन्होंने कहा: इन करिश्माई व्यक्तित्वों ने दूसरों को प्रेरित करने के लिए एक मिसाल कायम की है। स्पेशल ओलंपिक के लिए भारत की टीम एक शानदार उदाहरण है।
मैं इस साल बलिर्न, जर्मनी में होने वाले विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए इस टीम के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि वे हम सभी को गौरवान्वित करेंगे! काम के मोर्चे पर, आयुष्मान अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें अनन्या पांडे भी हैं।
Tagsभारतीय एथलीटएथलीटस्पेशल ओलंपिकआयुष्मान खुरानाIndian AthleteAthleteSpecial OlympicsAyushmann Khurrana
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





