खेल

Avani Lekhara ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

Rajesh
30 Aug 2024 4:31 PM IST
Avani Lekhara ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड
x
Spotrs.खेल: पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 के दूसरे दिन भारत का मेडल का खाता खुल गया। भारत की पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा ने R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल भी भारत की मोना ने जीता। इसके साथ ही भारत की मेडल संख्या दो हो गई।
अवनी लेखरा ने टोक्यो ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था। पेरिस में उन्होंने 249.7 के स्कोर के साथ न सिर्फ अपने गोल्ड का बचाव किया बल्कि पैरालंपिक रिकॉर्ड भी कायम किया। वहीं मोना अग्रवाल ने 228.7 का स्कोर हासिल किया। इवेंट का सिल्वर मेडल कोरिया की ली यूनरी के नाम रहा।
Next Story