नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स, ऑस्ट्रेलिया ने तीन क्रिकेटरों को खोया, शोक में प्रशंसक

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बीते कुछ महीने बेहद दुखद रहे हैं। मार्च 2022 से इस देश ने एक-दो नहीं बल्कि तीन क्रिकेट को खोया है। 4 मार्च को सबसे पहले रॉड मार्श के निधन की खबर सामने आई थी। 74 साल के इस दिग्गज क्रिकेटर को दिल का दौरा पड़ा था और वह अपनी मृत्यु तक रॉयल एडिलेड अस्पताल में कोमा में थे। दिन के खत्म होते-होते जादुई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की खबर भी सामने आई। थाईलैंड में हार्ट अटैक पड़ने से इस महान क्रिकेटर का निधन हुआ था। इन दो बड़े झटकों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अभी उभर ही रहा था कि एंड्रयू साइमंड्स ने कार दुर्घटना में दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





