खेल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
jantaserishta.com
13 May 2025 10:27 AM IST

x
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में 12 महीने के बाद ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की वापसी हुई है। ग्रीन की वापसी से ऑस्ट्रेलिया अधिक मजबूत और संतुलित हो गई है। पिछले साल ग्रीन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वह कम से कम छह महीने तक मैदान से बाहर रहे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में भी नहीं खेल पाए थे।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कप्तान पैट कमिंस की भी टीम में वापसी हो गई है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी वापसी करने में सफल रहे हैं। कमिंस और हेजलवुड इंजरी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। कमिंस कप्तान हैं, वहीं श्रीलंका दौरे पर कप्तान रहे स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया है। ब्रेंडन डॉगेट ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर। ट्रैवलिंग रिजर्व: ब्रेंडन डॉगेट
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स में 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। वहीं, साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है। साउथ अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 साइकिल के दौरान 12 टेस्ट में 8 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 19 टेस्ट में 13 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है।
Tagsविश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनलविश्व टेस्ट चैंपियनशिपworld test championship 2025 finalworld test championship
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





