खेल
ऑस्ट्रेलियन ओपन : चाउ टिएन चेन को हराकर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन
jantaserishta.com
22 Nov 2025 1:24 PM IST

x
सिडनी: ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के रोमांचक सेमीफाइनल में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने चीनी-ताइपे के चाउ टिएन चेन को 17-21, 24-22, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला 1 घंटे 26 मिनट तक चला। लक्ष्य सेन इस सीजन के अपने पहले टाइटल की तलाश में हैं।
लक्ष्य सेन मुकाबले की शुरुआत में दबाव में नजर आए। चेन ने 4-0 की शुरुआती बढ़त बना ली थी। ब्रेक तक चेन के पास 11-6 की लीड थी। भारतीय खिलाड़ी ने इस अंतर को कम करने की कोशिश की, लेकिन चेन ने 21-17 से गेम जीत लिया।
दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन सेन ने मुश्किल हालात में अपनी काबिलियत दिखाते हुए 24-22 से दूसरा गेम अपने नाम कर लिया। आखिरी गेम में सेन ने जल्द ही कंट्रोल बना लिया। सेन मिड-गेम ब्रेक में 11-6 की बढ़त के साथ आगे बढ़े। उन्होंने इस बढ़त को 14-7 तक पहुंचाया। चेन की एक सर्विस फॉल्ट ने अंतर को 17-9 कर दिया। इसके बाद फिर एक तेज क्रॉस-कोर्ट स्मैश ने सेन को आठ मैच प्वाइंट दिए। हालांकि, चेन उनमें से चार प्वाइंट बचाने में कामयाब रहे। सेन ने मुकाबले का अंतिम गेम 21-16 से अपने नाम किया।
शुक्रवार को सेमीफाइनल में आयुष शेट्टी को मात देने के बाद सेन टूर्नामेंट में इकलौती भारतीय उम्मीद हैं। सेन ने अपने पिछले मुकाबले में शेट्टी के साथ 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की थी। सिडनी ओलंपिक पार्क में सेन ने पहले गेम में 13-10 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद शेट्टी ने वापसी करते हुए 21-21 की बराबरी की, लेकिन अंतत: लक्ष्य सेन ने 23-21 से गेम अपने नाम किया।
इसके बाद दूसरे गेम में सेन ने 6-1 से बढ़त बनाई और इसे 15-7 तक पहुंचा दिया। आयुष शेट्टी वापसी नहीं कर सके और सेन ने दूसरे गेम 21-11 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





