खेल

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप से पहले भारत का दौरा करेगी

jantaserishta.com
29 May 2025 3:53 PM IST
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप से पहले भारत का दौरा करेगी
x
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम सितंबर में भारत का दौरा करेगी, जिसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को कर दी। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिसे महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले महत्वपूर्ण तैयारी माना जा रहा है।
दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला वनडे 14 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 17 और 20 सितंबर को आयोजित होगा। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम सीरीज के सभी तीनों मैचों की मेजबानी करेगा।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम 28 जून से इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल टूर से वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है।
इसके साथ ही बोर्ड ने घोषणा कर दी है कि भारत ए पुरुष टीम सितंबर के अंत में दो मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। लखनऊ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों मल्टी-डे मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि कानपुर में तीन सीमित ओवरों के मैच खेले जाएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई द्वारा हाल ही में उद्घाटन किए गए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के दो मल्टी-डे मैच आयोजित किए जाएंगे, जो इस वेन्यू पर खेले जाने वाले पहले प्रमुख मुकाबले होंगे। भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच तीन सीमित ओवरों के मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने हैं।
सीनियर पुरुष प्रोटियाज टीम भी 14 नवंबर से भारत में होगी, जहां उसने दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की अहम टेस्ट सीरीज से पहले अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली भारत ए टीम 2 जून और 9 जून को कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी। दौरे का समापन शुभमन गिल की अगुवाई वाली सीनियर टीम के खिलाफ एक इंट्रा-स्क्वाड मैच के साथ होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story