खेल
वनडे विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया
jantaserishta.com
5 May 2023 5:08 PM IST

x
DEMO PIC
जोहानसबर्ग (आईएएनएस)| क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी के लिए 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा और इस दौरान वह तीन टी20 और पांच वनडे खेलेगा।
डरबन स्थित किंग्समीड स्टेडियम 30 अगस्त, एक और तीन सितम्बर को सभी तीन टी20 की मेजबानी करेगा। इस वर्ष के शुरू में आरोन फिंच के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया नए कप्तान के नेतृत्व में इस सीरीज में उतरेगा।
पांच मैचों की वनडे सीरीज सात और नौ सितम्बर को ब्लोमफोंटेन में मांगोंग ओवल में शुरू होगी। तीसरा वनडे 12 सितम्बर को जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा।
दोनों टीमें फिर 15 सितम्बर को चौथे वनडे के लिए सुपरस्पोर्ट पार्क प्रस्थान करेंगी। सीरीज का आखिरी मैच 17 सितम्बर को वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका 2020 के बाद से पहली बार ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा जब मेजबान टीम ने टी20 सीरीज में 2-1 की हार के बाद वापसी करते हुए वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
दक्षिण अफ्रीका पिछले वर्ष जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से हटने के कारण वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाया है।
उसका सीधा क्वालिफिकेशन अगले सप्ताह आयरलैंड के बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का एक भी मैच हारने पर निर्भर करेगा। यदि आयरलैंड 3-0 से जीत गया तो दक्षिण अफ्रीका को जून -जुलाई में जिम्बाब्वे में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





