खेल

ऑस्ट्रेलिया ने बीते महीनों में खोए तीन दिग्गज क्रिकेटर, मार्श-वॉर्न के बाद साइमंड्स ने छोड़ा दुनिया का साथ

Subhi
15 May 2022 2:44 AM GMT
ऑस्ट्रेलिया ने बीते महीनों में खोए तीन दिग्गज क्रिकेटर, मार्श-वॉर्न के बाद साइमंड्स ने छोड़ा दुनिया का साथ
x
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बीते कुछ महीने बेहद दुखद रहे हैं। मार्च 2022 से इस देश ने एक-दो नहीं बल्कि तीन क्रिकेट को खोया है। 4 मार्च को सबसे पहले रॉड मार्श के निधन की खबर सामने आई थी।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बीते कुछ महीने बेहद दुखद रहे हैं। मार्च 2022 से इस देश ने एक-दो नहीं बल्कि तीन क्रिकेट को खोया है। 4 मार्च को सबसे पहले रॉड मार्श के निधन की खबर सामने आई थी। 74 साल के इस दिग्गज क्रिकेटर को दिल का दौरा पड़ा था और वह अपनी मृत्यु तक रॉयल एडिलेड अस्पताल में कोमा में थे। दिन के खत्म होते-होते जादुई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की खबर भी सामने आई। थाईलैंड में हार्ट अटैक पड़ने से इस महान क्रिकेटर का निधन हुआ था। इन दो बड़े झटकों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अभी उभर ही रहा था कि एंड्रयू साइमंड्स ने कार दुर्घटना में दम तोड़ दिया।

रॉड मार्श

रॉड मार्श का निधन 22 मार्च 2022 को हुआ, इससे एक हफ्ते पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वह कोमा में थे। इस महान खिलाड़ी ने अपने देश के लिए 96 टेस्ट खेले, जिसमें तीन टेस्ट शतक बनाए। वहीं विकेट के पीछे 355 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में राष्ट्रीय क्रिकेट अकैडमियों का नेतृत्व किया और वह दुबई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विश्व कोचिंग अकादमी के उद्घाटन प्रमुख थे। 2014 में, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और दो साल तक इस पद पर रहे।

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न ने भी अपनी आखिरी सांस 22 मार्च 2022 को ही ली थी। वॉर्नर अपने थाईलैंड के विला में छुट्टियां मनाने गए थे, मगर वह वहां अचेत पाए गए। बाद में पुष्टि हुई की उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में शुमार 52 वर्षीय शेन वॉर्न ने 1992 में आस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट लिए। वह टेस्ट क्रिकट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। वनडे में उनके नाम 194 मैचों में 293 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनके खाते में 1319 विकेट थे। आईपीएल के पहले सीजन में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता था।

एंड्रयू साइमंड्स

14 मई 2022 को इस ऑस्ट्रेलियाई पूर्व खिलाड़ी ने सड़क दुर्घटना में दम तोड़ा। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार रात 11 बजे के करीब साइमंड्स की कार सड़क से उतर गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ। उस दौरान वह अकेले ही कार में सवार थे। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: 1462, 5088 और 337 रन निकले। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 165 विकेट चटकाए थे। साइमंड्स फील्ड पर अपने आक्रामक अंदार और शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे।


Next Story