खेल

पिछले चार साल में चार टी20 सीरीज हारी ऑस्ट्रेलिया, तीन बार भारत बना विजेता

jantaserishta.com
8 Nov 2025 5:33 PM IST
पिछले चार साल में चार टी20 सीरीज हारी ऑस्ट्रेलिया, तीन बार भारत बना विजेता
x
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीम मानी जाती है। वेन्यू और फॉर्मेट कोई भी हो, ऑस्ट्रेलिया को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के लिए अगर कोई टीम सबसे बड़ी चुनौती है, तो वो भारतीय टीम है। पिछले चार साल के टी20 के आंकड़े यही कहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया पिछले चार साल में घर में या फिर विदेश में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में सिर्फ 4 सीरीज हारी है। इन चार सीरीज में तीन बार ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इंग्लैंड ने एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।
2022 में ऑस्ट्रेलिया एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारी थी। ये हार उसे भारत के खिलाफ 1-2 के अंतर से मिली थी। 2023 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 0-2 से हराया था। 2023 में ऑस्ट्रेलिया को भारत में खेली गई सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2025 में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से अपने घर में भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी है। सीरीज के 2 मैच बारिश की वजह से धुल गए।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेट में भारत ही सबसे बड़ी चुनौती है। टी20 विश्व कप 2024 में भी ग्रुप स्टेज के बेहद अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया भारत से हारकर ही सेमीफाइनल से बाहर हुई थी।
टी20 में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी रहा है। पांचवें टी20 से पहले खेले गए 36 मैचों में भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2025 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए एक अहम सीरीज मानी जा रही थी। लेकिन, सीरीज बारिश की वजह से प्रभावित रही। दो मैच बारिश की वजह से धुल गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story