खेल

ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 69 रन से हराया, भारतीय टीम को मिली करारी शिकस्त

Bharti Sahu
9 Oct 2026 4:59 PM IST
ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 69 रन से हराया, भारतीय टीम को मिली करारी शिकस्त
x
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 206 रनों पर सिमट गई।

पुडुचेरी। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए दूसरे अनऑफिशियल वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए ने 275 रन बनाए और भारत ए के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 206 रनों पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ए ने मुकाबला 69 रनों से अपने नाम कर लिया। भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे, जिसके चलते टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

मैच का स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ए – 275 रन (ऑलआउट)

भारत ए – 206 रन (ऑलआउट)

नतीजा: ऑस्ट्रेलिया ए 69 रन से विजयी।

Next Story