खेल

एटलेटिको मैड्रिड ने जीता 11वां ला लिगा टाइटल का खिताब जीता

Ritisha Jaiswal
23 May 2021 11:26 AM IST
एटलेटिको मैड्रिड ने जीता 11वां ला लिगा टाइटल का खिताब जीता
x
एटलेटिको मैड्रिड ने अपना 11वां ला लिगा टाइटल जीता है। सात साल बाद टीम ने ये खिताब जीता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एटलेटिको मैड्रिड ने अपना 11वां ला लिगा टाइटल जीता है। सात साल बाद टीम ने ये खिताब जीता है। इससे पहले साल 2014 में ये खिताब जीता था। एटलेटिको मैड्रिड ने वल्लादोलिड को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच में सुआरेज ने निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।वल्लादोलिड को ऑस्कर ने18वें मिनट में बढ़त दिला दी थी। एटलेटिको के लिए एंजेल कोरीया ने 57वें मिनट और सुआरेज ने 67वें मिनट में गोल किए।

बार्सिलोना व रियल जीते
बार्सिलोना ने एंटोनी ग्रीजमन के गोल के इवार को 1-0 से हराकर जीत के साथ सत्र का समापन किया। गत चैंपियन रियल मैड्रिड ने विलरियल को 2-1 से पराजित किया। रियल (84) दूसरे व बार्सिलोना (79) तीसरे स्थान पर रही।


Next Story