खेल
Athletics Trials: नौ और 10 फरवरी को देश के आठ सेंटर में होंगे एथलेटिक्स के ट्रायल
Ritisha Jaiswal
5 Feb 2022 7:58 PM IST

x
एथलेटिक्स से जुड़े 17 खेलों के ट्रायल नौ और 10 फरवरी को देशभर में आठ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे
एथलेटिक्स से जुड़े 17 खेलों के ट्रायल नौ और 10 फरवरी को देशभर में आठ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया 16 से 21 वर्ष के आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों दोनों के लिए खुली है।
इन आठ सेंटर में होंगे ट्रायल
भोपाल (मध्य दूरी, 17-18 फरवरी)
पटियाला (स्प्रिंट, हॉरिजॉन्टल जंप, थ्रो और संयुक्त इवेंट, फरवरी 14-15)
सोनीपत (स्प्रिंट, थ्रो, संयुक्त इवेंट और रेस वॉक, फरवरी 17-18)
त्रिवेंद्रम (स्प्रिंट, जंप, मिडिल डिस्टेंस, फरवरी 14-15)
बैंगलोर (स्प्रिंट, जंप, मिडिल डिस्टेंस और रेसवॉक, फरवरी 17-18)
लखनऊ (मध्य दूरी, लंबी दूरी, फरवरी 9 -10)
इंफाल (लंबी दूरी, पैदल, 14-15 फरवरी)
कोलकाता (स्प्रिंट और संयुक्त कार्यक्रम, फरवरी 17-18)
Next Story





