खेल

एथलीट नीरज चोपड़ा को किए साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च... देश में सेलिब्रिटी और विदेश में एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर

Ritisha Jaiswal
20 Dec 2021 2:58 PM GMT
एथलीट नीरज चोपड़ा को किए साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च... देश में सेलिब्रिटी और विदेश में एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर
x
जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ष 2021 के दौरान देश और विदेश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ष 2021 के दौरान देश और विदेश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए। देश में सेलिब्रिटी के तौर पर और विश्व में एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

सबसे ज्यादा इन कीवर्ड को किया सर्च
गूगल पर नीरज चोपड़ा ओलंपिक, नीरज चोपड़ा थ्रो, नीरज चोपड़ा ओलंपिक 2021 और नीरज चोपड़ा जैवलिन टॉप कीवर्ड रहे, जिन्हें सर्च किया गया। लोगों ने नीरज के थ्रो, जोकि ओलंपिक में 87.58 मीटर रहा है, जानना चाहा। नीरज चोपड़ा जैवलिन के नाम से भी सर्च किया गया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा के नाम को 25 अन्य कीवर्ड से सर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स हुए 52 लाख
राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। गोल्ड मेडल जीतने से पहले नीरज के फॉलोअर्स ढाई लाख थे, जो पांच महीने में 52 लाख हो गए हैं। स्वर्ण पदक जीतने के 24 घंटे में 10 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। ट्वीटर पर भी इस समय नीरज के सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
इन उपलब्धियों को किया हासिल
स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया। पुणे में बने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का नाम भी नीरज के नाम पर रखा गया। कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने के साथ ही विभिन्न विज्ञापन कंपनियों का चेहरा बने।




Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story