खेल

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक

jantaserishta.com
19 Aug 2025 4:45 PM IST
एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक
x
शिमकेंट: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर ने कजाकिस्तान के शिमकेंट में खेली जा रही एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 219.7 अंक हासिल किए। वह कोरिया की यांग जिन (241.6) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। गोल्ड मेडल कियानके मा (243.2) ने हासिल किया।
इससे पहले 60 शॉट के क्वालिफिकेशन राउंड में मनु ने तीसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने शीर्ष आठ में जगह बनाई थी। पहले दिन कपिल बैंसला ने जूनियर पुरुष एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद भारत ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते।
अनमोल जैन, सौरभ चौधरी और आदित्य मालरा ने सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एशियाई चैंपियनशिप में भारत की पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। भारतीय तिकड़ी ने 1,735-52x अंक हासिल किए और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हू काई, चांगजी यू और यिफान झांग से पीछे रहे, जिन्होंने 1,744-51x अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
सोमवार को, गिरीश गुप्ता ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष युवा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इससे भारत ने प्रतियोगिता के पहले दिन का समापन जीत के साथ किया। 17 वर्षीय इस खिलाड़ी ने फाइनल में 241.3 अंक हासिल किए और भारत के ही देव प्रताप से आगे रहे। 14 वर्षीय खिलाड़ी ने 238.6 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय सीनियर निशानेबाजी दल में 35 सदस्य शामिल हैं, जो 15 स्पर्धाओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, 129 जूनियर निशानेबाज भाग ले रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story