खेल

स्थगित हुआ एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी, जानें वजह

Bharti sahu
9 April 2021 8:41 AM GMT
स्थगित हुआ एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी, जानें वजह
x
कोरोना महामारी के कारण कई बास्थगित हुई एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफीर टल चुका पुरूषों का एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट अब एक से नौ अक्टूबर तक ढाका में खेला जायेगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना महामारी के कारण कई बास्थगित हुई एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफीर टल चुका पुरूषों का एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट अब एक से नौ अक्टूबर तक ढाका में खेला जायेगा। एशियाई हॉकी महासंघ ने महामारी के कारण दो बार पुरूषों और महिलाओं का टूर्नामेंट स्थगित कर दिया था।एएचएफ के मुख्य कार्यकारी तैयब इकराम ने कहा ,''महामारी के कारण दुनिया भर में व्यवधान के बीच हॉकी की बहाली के हमारे मिशन के तहत मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हीरो पुरूष एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2021 इस साल अक्टूबर में खेली जायेगी।''

उन्होंने एक बयान में कहा ,''यह वायरस के खिलाफ हमारी जंग में एक और जीत है। मैं एशियाई हॉकी परिवार, बांग्लादेश हॉकी महासंघ और दुनिया भर के हॉकीप्रेमियों को इस जीत की बधाई देता हूं।''यह टूर्नामेंट ढाका में जापान, भारत, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया और मेजबान बांग्लादेश के बीच खेला जायेगा।
पुरूष टूर्नामेंट पहले 11 से 19 मार्च के बीच होना था जबकि महिला टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया में 31 मार्च से छह अप्रैल के बीच होना था। ये दोनों टूर्नामेंट पिछले साल होने थे जो स्थगित किये गए थे।


Next Story