खेल

एश‍ियन गेम्स: 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड

jantaserishta.com
29 Sept 2023 12:45 PM IST
एश‍ियन गेम्स: 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड
x
हांगझोऊ: एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धा में शुक्रवार को भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में मेंस टीम ने भारत को 7वां गोल्ड दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह, अखिल शिरोन और स्वप्निल सुरेश ने 1769 स्कोर कर गोल्ड जीता।
भारतीय टीम ने 1769 अंकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। चीन ने रजत और कोरिया गणराज्य ने कांस्य पदक जीता। ऐश्वर्या और स्वप्निल ने संयुक्त क्वालीफिकेशन एशियाई रिकॉर्ड स्कोर के साथ 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई। हालांकि, 587 स्कोर के साथ अखिल पांचवें स्थान पर रहेने के बावजूद, प्रति राष्ट्र दो खिलाड़ियों के नियम के कारण फाइनल से चूक गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story