खेल

एशियन गेम्स: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंदा

jantaserishta.com
26 Sept 2023 9:33 AM IST
एशियन गेम्स: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंदा
x
हांगझोऊ: एशियन गेम्स में भारतीय टीम के अभियान का आज तीसरा दिन हैं। मंगलवार सुबह भारत ने हॉकी में सिंगापुर को 16-1 से हराया। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 16-0 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब सिंगापुर के खिलाफ भी भारत ने 16 गोल दागे जबकि विपक्षी टीम एक ही गोल कर सकी। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किये। मंदीप सिंह ने भी हैट्रिक जमाई।
अब भारत गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन जापान से भिड़ेगा। विश्व में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय हॉकी टीम ने अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्या भारत अपना जापान के सामने भी अपना दबदबा कायम रखने में सफल होगा या नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story