खेल
एशियन गेम्स: भारत ने पुरुष और महिला स्पीड स्केटिंग रिले में जीता ब्रॉन्ज
jantaserishta.com
2 Oct 2023 11:52 AM IST

x
हांगझोऊ: भारतीय महिला स्पीड स्केटिंग टीम जिसमें संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज शामिल हैं, एशियन गेम्स के 3000 मीटर रिले के फाइनल में 4:34.861 का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारतीय टीम ने 4 मिनट और 34.861 सेकंड में दौड़ पूरी की, जिससे उन्हें तीसरा स्थान मिला। चीनी ताइपे ने 4 मिनट और 19.447 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 4 मिनट और 21.146 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता।
भारतीय पुरुष टीम का 3000 मीटर रिले स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में आर्यनपाल सिंह घूमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धार्थ राहुल कांबले और विक्रम राजेंद्र इंगले ने प्रतिनिधित्व किया और (4:10.128) के समय में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। पुरुषों में भी चीनी ताइपे ने गोल्ड जीता, जिन्होंने (4:05.692) के समय में रेस पूरी की। वहीं साउथ कोरिया ने (4:05.792) के समय में रेस पूरी करके सिल्वर मेडल जीता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





