खेल
एशियन गेम्स: क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा
jantaserishta.com
6 Oct 2023 10:56 AM IST

x
हांगझोऊ: एशियन गेम्स में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बांग्लादेश ने जीत के लिए भारत के सामने 97 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 9.2 ओवर्स में हासिल कर लिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (35 रन) और तिलक वर्मा (55 रन) ने आतिशी पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ। बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए। परवेज़ हुसैन इमोन का 23 रन सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था, जबकि टीम के अधिकांश खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। जैकर अली के नाबाद 24 और रकीबुल हसन के 14 रनों की पारी से बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 96-9 का मामूली स्कोर बनाया।
भारत की ओर से साई किशोर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 लोगों को चलता कर दिया। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिला। स्वर्ण पदक मैच में भारत का सामना शनिवार को पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
Tagsएशियन गेम्सक्रिकेट सेमीफाइनलक्रिकेटभारतबांग्लादेशAsian GamesCricket Semi-FinalCricketIndiaBangladesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





