खेल

एशियन गेम्स: कुश्ती के सेमीफाइनल में बजरंग समेत चार भारतीय पहलवानों को शिकस्त

jantaserishta.com
6 Oct 2023 11:50 AM IST
एशियन गेम्स: कुश्ती के सेमीफाइनल में बजरंग समेत चार भारतीय पहलवानों को शिकस्त
x
हांगझोऊ: भारतीय कुश्ती के लिए एशियन गेम्स 2023 में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। बजरंग पुनिया समेत चार पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा। कुश्ती में गोल्ड के लिए यह भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। भारत के अमन सहरावत शुक्रवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के तोशीहिरो हसेगावा से 10-12 अंकों से हार गए। अब कांस्य पदक के मुकाबले में उनका मैच रेपचेज राउंड के विजेता से होगा।
महिला कुश्ती में सोनम अपना महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबला उत्तर कोरिया की ह्योंगयोंग मुन से 0-7 से हार गईं। वह रेपचेज विजेता के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उतरेंगी। किरण अपना महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा सेमीफाइनल मुकाबला कजाकिस्तान की ज़मिला बाकबर्गेनोवा से 2-4 अंकों के अंतर से हार गईं। वह अगला मुकाबला कांस्य पदक मुकाबले में लड़ेंगी।
बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबला हारने वाले और कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए। वह अपना पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा मुकाबला ईरान के रहमान अमौजादखलीली से 0-8 अंकों के अंतर से हार गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story