खेल

एशियन गेम्स: अर्जुन और सुनील ने कैनो डबल 1000 मीटर में जीता कांस्य

jantaserishta.com
3 Oct 2023 11:52 AM IST
एशियन गेम्स: अर्जुन और सुनील ने कैनो डबल 1000 मीटर में जीता कांस्य
x
हांगझोऊ: भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने मंगलवार को एशियाई खेलों में पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 3:53.329 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों के इतिहास में यह भारत का दूसरा कैनो पदक था। इससे पहले, जॉनी रोमेल और सिजी कुमार सदानंदन ने 1994 के हिरोशिमा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन भारत ने अभी तक कुल दो मेडल अपने नाम कर लिए हैं। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों की 1000 मीटर कैनो डबल में कांस्य पदक जीत भारत का खाता खोला। वहीं दिन का दूसरा मेडल प्रीति ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज के रूप में जीता। इसके अलावा कबड्डी टीम ने अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश को रौंदकर जीत के साथ किया वहीं तीरंदाजी में ज्योति और अदिति ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में टॉप स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इंडिया ने नेपाल को मेंस क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अभिषेक वर्मा ने मेंस इंडिविजुअल तीरंदाजी के फाइनल में जगह बनाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story