एशियन गेम्स 2023: भारत को एक और गोल्ड, पारुल चौधरी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन पारुल चौधरी ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 5000 मीटर रेस में यह कमाल किया। भारत ने अभी तक कुल चार मेडल अपने नाम कर लिए हैं। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों की 1000 मीटर कैनो डबल में कांस्य पदक जीत भारत का खाता खोला। वहीं दिन का दूसरा मेडल प्रीति ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज के रूप में जीता। विद्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल रेस में ब्रॉन्ज हासिल किया। इसके अलावा कबड्डी टीम ने अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश को रौंदकर जीत के साथ किया वहीं तीरंदाजी में ज्योति और अदिति ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में टॉप स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इंडिया ने नेपाल को मेंस क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अभिषेक वर्मा ने मेंस इंडिविजुअल तीरंदाजी के फाइनल में जगह बनाई। लवलिना बोर्गोहेन ने अपनी कैटेगरी के फाइनल में पहुंच सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





