खेल

मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 : आज भारत का सामना मेजबान बांग्लादेश से होगा

Bharti sahu
15 Dec 2021 10:59 AM GMT
मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 : आज भारत का सामना मेजबान बांग्लादेश से होगा
x
टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारतीय हॉकी टीम से मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में काफी उम्मीदे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारतीय हॉकी टीम से मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में काफी उम्मीदे हैं। बांग्लादेश में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का आज मेजबान टीम से सामना होगा। तीन बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने उतरी है। जहां अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मंगलवार को कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।

मैच डिटेल्स
मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021
मैच- भारत बनाम बांग्लादेश
तारीख- 15 दिसंबर (बुधवार), 2021
समय- 3:00 PM (IST)
वेन्यू- मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम, ढाका
लाइव स्ट्रीमिंग
मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2/सेलेक्ट 2 एचडी और डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।


Next Story