खेल

एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ा अपडेट आया, भारत-पाकिस्तान का मैच इस दिन...

jantaserishta.com
2 Aug 2022 4:57 PM IST
एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ा अपडेट आया, भारत-पाकिस्तान का मैच इस दिन...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. इसी महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा मंगलवार शाम को इसका ऐलान किया गया. 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी.

एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है. यहां पर पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. जबकि रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा.
पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्डकप के बाद यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया पाकिस्तान के सामने होगी. वह मैच भी यूएई में ही खेला गया था. जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story