खेल

एशिया कप: टी20 फॉर्मेट में कैसा है अफगानिस्तान-हांगकांग का रिकॉर्ड?

jantaserishta.com
9 Sept 2025 8:56 AM IST
एशिया कप: टी20 फॉर्मेट में कैसा है अफगानिस्तान-हांगकांग का रिकॉर्ड?
x
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच साल 2014 से अब तक छह टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें अफगानिस्तान का पलड़ा भारी रहा। अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ छह में से चार मुकाबले जीते हैं। वहीं, हांगकांग ने दो मैच अपने नाम किए।
साल 2012 के वर्ल्ड कप टी20 क्वालीफायर में अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद मार्च 2014 में टीम ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। जुलाई 2015 में हांगकांग ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली जीत दर्ज की।
नवंबर 2015 में एक बार फिर हांगकांग ने टी20 मैच जीतते हुए रिकॉर्ड 2-2 से बराबरी पर ला दिया। साल 2016 में अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ दो मैच खेले, जिसमें जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा फिर से कायम कर लिया। शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को जमकर रन बनाने के मौके मिलेंगे। इस मैदान पर तेज गेंदबाज जितने सफल होते हैं, उतनी ही सफलता स्पिनर्स को भी मिलती है।
इस मुकाबले में अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, राशिद खान और नवीन-उल-हक गेंदबाजी में अपना जलवा दिखा सकते हैं। अंशुमन रथ और जीशान अली हांगकांग को बल्लेबाजी में अहम योगदान दे सकते हैं, जबकि यासिम मुर्तजा और आयुष शुक्ला विपक्षी टीम को अपनी गेंदबाजी से परेशान करते नजर आ सकते हैं।
हांगकांग की टीम: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, निजाकत खान, अंशुमन रथ, मार्टिन कोएट्जी, यासिम मुर्तजा (कप्तान), एजाज खान, नसरुल्ला राणा, एहसान खान, अली हसन, अतीक इकबाल, कल्हण चल्लू, आयुष शुक्ला, किंचित शाह, मोहम्मद वाहिद, शाहिद वासिफ और मोहम्मद गजनफर।
अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद इशाक, शराफुद्दीन अशरफ और गुलबदीन नायब।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story