खेल
एशिया कप: फैंस को उम्मीद, पाकिस्तान के खिलाफ जीत का परचम लहराएगा भारत
jantaserishta.com
14 Sept 2025 11:38 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और यह मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगा। ग्रेटर नोएडा के खेल प्रेमियों का मानना है कि दुबई में भारत की जीत पक्की है।
नेपाली मूल के हीरा अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उनका मानना है कि दुबई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत नजर आती है। इसके साथ ही उन्होंने शुभमन गिल से बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें जताई हैं।
वहीं, अमृतसर के रहने वाले रमन कुमार ने कहा, "इस बार भी एशिया कप में भारत ही जीत हासिल करेगा। भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की गेंदबाजी पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।"
अमृतसर के फैंस का मानना है कि अगर भारत अपनी मौजूदा फॉर्म बनाए रखता है, तो यह मैच भी उसकी झोली में ही जाएगा और भारत एशिया कप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा। मुंबई के रहने वाले सूर्यकांत ने कहा, "भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। हमें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से उम्मीद है। अगर टीम इंडिया रनों का पीछा करने उतरेगी, तो इसका उसे फायदा मिलेगा। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने नहीं टिक सकती।"
कोलकाता के आयुष उपाध्याय ने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच बहुत ही कम मैच खेले जाते हैं। हमें उम्मीद है कि यह मुकाबला शानदार रहेगा। मुझे लगता है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होगा। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





