खेल
Asia Cup : फखर जमान का अर्धशतक, पाकिस्तान ने यूएई को दिया 147 रन का लक्ष्य
jantaserishta.com
17 Sept 2025 11:41 PM IST

x
DUBAI दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा है। यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। सईम अयूब का खराब फॉर्म जारी रहा और वह फिर शून्य पर आउट हुए। वहीं, साहिबजादा फरहान भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। 9 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो चुकी पाकिस्तान को फखर जमान और कप्तान सलमान अली आगा का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। सलमान अली आगा 27 गेंद पर 20 रन बनाकर 70 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
फखर जमान ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। 36 गेंद की पारी में फखर ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने 14 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाए। मोहम्मद हारिस ने 18 रन बनाए। इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 146 रन बनाए। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 और सिमरनजीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। ध्रुव पाराशर को 1 विकेट मिला। पाकिस्तान-यूएई का मैच शुरू हुआ। मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे न होकर 8:30 में हुआ और मैच 8 बजे की जगह 9 बजे शुरू हुआ।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई और पाकिस्तान मैच से पहले रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पीसीबी से भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद के लिए माफी मांगी। पीसीबी के मुताबिक पाइक्रॉफ्ट ने गलतफहमी को विवाद का कारण बताया। पीसीबी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एंडी पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और कप्तान सलमान अली आगा के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बैठक में पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा, कप्तान आगा और कोच हेसन पाइक्रॉफ्ट से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईसीसी से वसीम खान भी मौजूद थे। पाइक्रॉफ्ट के माफी मांगने के बाद पीसीबी ने यूएई के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलने की अनुमति दी।
Tagsएशिया कप 2025पाकिस्तान बनाम यूएईफखर जमानशाहीन अफरीदीसलमान अली आगाएंडी पाइक्रॉफ्टपीसीबीक्रिकेट स्कोरटॉसमैच अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





