खेल

एशिया कप ब्रेकिंग: भारत ने पाकिस्तान को दिया 182 रनों का टारगेट

Admin2
4 Sept 2022 9:20 PM IST
एशिया कप ब्रेकिंग: भारत ने पाकिस्तान को दिया 182 रनों का टारगेट
x
बड़ी खबर

भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय पारी की शुरुआत काफी शानदार रही और उसने शुरुआती 5 ओवर में ही 54 रन बना दिए. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. रोहित ने 16 बॉल पर 28 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. वहीं केएल राहुल ने भी दो छक्के एवं एक चौके की मदद से 28 रन बनाए थे.



Next Story