खेल

एशिया कप : निर्णायक मुकाबले में उतरेंगी अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीम

jantaserishta.com
16 Sept 2025 11:35 AM IST
एशिया कप : निर्णायक मुकाबले में उतरेंगी अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीम
x
नई दिल्ली: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को एशिया कप 2025 का नौवां मैच खेला जाना है। यह मुकाबला अगले दौर में पहुंचने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंकाई टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम हांगकांग के खिलाफ अपना पहला मैच 94 रन से जीतकर दूसरे स्थान पर है।
बांग्लादेश ने हांगकांग के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता, जिसके बाद श्रीलंका के हाथों उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह टीम तीसरे पायदान पर मौजूद है। अपने तीनों मुकाबले गंवाकर हांगकांग की टीम का अभियान समाप्त हो गया है।
इस मुकाबले में बांग्लादेश को कप्तान लिटन दास और तंजीद हसन से बल्लेबाजी में उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और मेहदी हसन विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं। वहीं, अफगानिस्तान के खेमे को सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान से बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में कप्तान राशिद खान और फजलहक फारूकी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
दोनों देशों के बीच साल 2014 से अब तक कुल 12 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच अफगानिस्तान ने जीते। बांग्लादेश की टीम 5 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की पिच ने एशिया कप में अब तक बल्लेबाजों को मदद की है, लेकिन गेंदबाज भी इससे फायदा उठाते नजर आए हैं। मंगलवार को आबू धाबी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अफगानिस्तान की टीम : सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, दरवेश रसूली और शराफुद्दीन अशरफ।
बांग्लादेश की टीम : तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास(कप्तान/विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद और नुरुल हसन।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story