खेल

एशिया कप 2025: UAE मैच से पहले अभिषेक शर्मा का धमाका, लगातार जड़े 25-30 छक्के

Triveni
10 Sept 2025 9:19 AM IST
एशिया कप 2025: UAE मैच से पहले अभिषेक शर्मा का धमाका, लगातार जड़े 25-30 छक्के
x

Abhishek Sharma sixes practice: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के लिए कड़ी तैयारी की है। यूएई के खिलाफ मैच से पहले उन्‍होंने प्रैक्टिस सेशन के दौरान रौद्र रूप दिखाते हुए 25 से 30 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं।

Abhishek Sharma sixes practice: एशिया कप 2025 का आगाज अफगानिस्‍तान बनाम हांगकांग मुकाबले से हो गया है, जिसमें अफगानी टीम ने 94 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, भारतीय टीम आज 10 सितंबर को अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जो कि दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने कड़ी तैयारी की है। खासतौर से सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने जमकर बल्‍लेबाजी अभ्‍यास किया है। यूएई के खिलाफ मैच से पहले उन्‍होंने प्रैक्टिस सेशन में 25 से 30 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं, जिनमें से अधिकतर में गेंद मैदान से बाहर जाकर गिरी।

Next Story