खेल

एशिया कप 2022: टीम इंडिया की धीमी शुरुआत, पहली जीत का इंतजार

Admin2
8 Sept 2022 7:50 PM IST
एशिया कप 2022: टीम इंडिया की धीमी शुरुआत, पहली जीत का इंतजार
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: टीम इंडिया एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है. ये दोनों ही टीमें एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से बाहर हो चुकी है. सुपर-4 दोनों ही टीम अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही हैं. टीम इंडिया को सुपर 4 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ और दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अफगानिस्तान को पहले मैच में श्रीलंका ने हराया था और दूसरे मैच में पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी.

टीम इंडिया की धीमी शुरुआत

टीम इंडिया ने शुरुआती 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं. ओपनर केएल राहुल और विराट कोहली ने काफी धीमी शुरुआत की है.
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू
टीम इंडिया की पारी की शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर हैं. इस मैच में दोनों ही खिलाड़ियों से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है. रोहित शर्मा को इस मैच में आराम दिया गया है.
Next Story