
x
DELHI दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास के बाद रविचंद्रन अश्विन आईएलटी20 सीजन-4 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल हो सकते हैं। इस लीग का आयोजन यूएई में होगा। सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "अश्विन ने आगामी आईएलटी20 नीलामी के लिए अपना नाम भेजा है। जाहिर है, कुछ टीमों ने नीलामी में आने पर अश्विन को साइन करने की पेशकश की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार उन्हें इस लीग के लिए कौन-सी टीम चुनती है।"
भारत की ओर से 106 टेस्ट और 116 वनडे मुकाबलों के लिए मैदान पर उतर चुके अश्विन ने 65 टी20 मैच भी खेले हैं। भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में अश्विन ने 23.22 की औसत के साथ 72 विकेट हासिल किए। अश्विन ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेला। वह किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी भी कर चुके हैं। आईपीएल में अश्विन के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 221 मुकाबलों में 30.22 की औसत के साथ 187 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 833 रन भी बनाए। वह 2010 और 2011 में सीएसके की आईपीएल जीत का अभिन्न हिस्सा थे।
आईपीएल 2025 में अश्विन के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 9 मुकाबलों में महज सात ही विकेट हासिल किए थे। आईपीएल से संन्यास के बाद, भारत के पूर्व ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अश्विन के पास साउथ अफ्रीका 20, बीबीएल, द हंड्रेड और सीपीएल में खेलने के विकल्प भी हैं। आईएलटी20 का चौथा सीजन 2 दिसंबर से 4 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 सितंबर है, जबकि मुख्य नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होगी। रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान दुबई कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं, जबकि अंबाती रायडू एमआई एमिरेट्स की ओर से मैदान पर उतरे हैं।
इस लीग में पांच टीमों के मालिक भारतीय हैं, जिनमें से तीन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का संचालन भी करते हैं।
Tagsरविचंद्रन अश्विनIPL 2025 संन्यासILT20 2025 नीलामीAshwin ILT20 AuctionUAE T20 LeagueILT20 Season 4R Ashwin RetirementIndian Players in ILT20जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





